Google Analytics —— Meta Pixel

नरसिम्हा राव ने की थी गांधी परिवार को दरकिनार करने की कोशिश : कांग्रेस सचिव

NEWSDESK
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर अपने ही नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को नजरअंदाज करने का आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी सचिव जी चिन्ना रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिवंगत नेता ने अपने कार्यकाल के दौरान नेहरू-गांधी परिवार को दरकिनार करने की कोशिश की थी।विज्ञापन

अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के मंत्री रहे रेड्डी ने राव के प्रधानमंत्री रहते हुए दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर उन्हें जिम्मेदार ठहराने का भी प्रयास किया और कहा कि इसी कारण मुस्लिम समुदाय के लोग पार्टी से दूर हो गए।

उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘पी वी नरसिम्हा राव जी को जिन गांधी परिवार, सोनिया गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री बनाने में मदद की उन्होंने उन्हें ही राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश की थी। उन्होंने गांधी परिवार को दरकिनार करने का प्रयास किया क्योंकि उन्हें डर था कि शायद वह दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बन सकें।’ 

Share this Article