Google Analytics —— Meta Pixel

धारवाड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत, 6 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

NEWSDESK
1 Min Read

धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। ये घटना धारवाड़ के कुमरेश्वर नगर में घटी। घटना की जानकारी लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग गिरने से एक की मौत हो गई है,वहीं छह लोग घायल हो गए है। पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग के नीचे 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

वहीं कर्नाटक के सीएम ने धारवाड़ की घटना को लेकर चीफ सेक्रेटरी को रेस्क्यू ऑपरेशन का सुपर विज़न करने के निर्देश दिए हैं।

Share this Article
Leave a comment