Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी : सामान्य प्रशासन स्थायी समिति का सम्मिलन 01 और सामान्य सभा का सम्मिलन 02 जून को

NEWSDESK
1 Min Read

जिला पंचायत धमतरी की सामान्य प्रशासन स्थायी समिति का सम्मिलन आगामी 01 जून को आहूत किया गया। दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस सम्मिलन में आदिवासी विकास, पशुधन विकास और समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह 02 जून को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा के सम्मिलन में वन विभाग सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला रोजगार कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Share this Article