Google Analytics —— Meta Pixel

देखिए सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी बांसुरी की अनदेखी तस्वीरें, जानिए क्या करती हैं..

NEWSDESK
2 Min Read

67 साल की उम्र में सुषमा स्वराज सबको रुलाकर दुनिया से चली गईं। देखिए उनकी इकलौती बेटी बांसुरी स्वराज की अनदेखी तस्वीरें और जानिए क्या करती हैं वो?

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 1975 में स्वराज कौशल से प्रेम विवाह किया था। स्वराज से उनकी मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई थी। बातों और मुलाकातों के दौर के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिय।

सुषमा स्वराज के मां-बाप इस शादी के लिए राजी नहीं थे, तो दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह कर लिया था। स्वराज कौशल उन दिनों सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील थे। स्वराज तीन साल तक मिजोरम के गवर्नर भी रहे।

सुषमा और स्वराज कौशल की एक बेटी है, जिसका नाम बांसुरी स्वराज। बांसुरी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और इनर टेम्पल से कानून की डिग्री ले चुकी हैं। अपने पिता की भांति वे भी आपराधिक मामलों की वकील हैं और दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।

हरियाणा के अंबाला में जन्मीं सुषमा स्वराज का जहां सियासी सफर बेहद शानदार रहा, वहीं उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। पति स्वराज कौशल के लिए वह एक ‘उम्दा दोस्त’ रहीं तो बेटी बांसुरी के लिए वह एक आदर्श मां, जिनकी उंगली पकड़कर उन्होंने चलना सीखा।

Share this Article