Google Analytics —— Meta Pixel

दूध की तरह रंग हो जाएगा गोरा, इस अचूक नुस्खे से।

NEWSDESK
4 Min Read

सर्वप्रथम हमे अपने शरीर को अंदर से साफ करना पड़ेगा जिससे त्वचा भी सुंदर और चमकदार दिखेगी। इसके लिए एक पुरे दिन में अधिक से अधिक पानी पीने की कोशिश करे। आमतौर पर हर व्यक्ति को 7 से 8 लीटर पानी एक दिन में पीना चाहिये।
इसके साथ मे गोरी और सुंदर चमकदार त्वचा के लिए हमे महत्वपूर्ण रूप से कुछ चीजों को अपने दैनिक खानपान में शामिल करना होगा। क्योंकि कितना भी कुछ करले व्यक्ति जब तक शरीर अंदर से स्वस्थ और सुंदर नही होगा चेहरा तो अशम्भव है। इसलिए हम अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर गोरी त्वचा पा सकते है।
1. निम्बू – निम्बू में विटामिन c और सिट्रिक एसिड होता है जो कि हमारे शरीर मे काले पिग्मेंट मेलेनिन को कम करता है और गोरा रंग प्रदान करने में सहायता करता है। 2. गाजर – गाजर में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन बी काम्प्लेक्स पाया जाता है जो कि रंगत सुधारने में सहायक होता है। गाजर को भोजन से पहले सलाद के रुप में या जूस बनाकर उपयोग में लाया जा सकता है।
3. सन्तरा या मोसम्बी – इन दोनों प्रकतिक रुप से भरपूर मात्रा में विटामिन सी और अन्य खनिज प्रदार्थ भरपूर मात्रा में होते है।इसका सेवन विशेष रूप से गोरी त्वचा के लिए किया जाता है।
4. दूध – जैसा कि हम सब को पता है कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही दूध सुंदर त्वचा भी प्रदान करता है। दूध में थोड़ी हल्दी और थोड़ा केसर मिलाकर रात में सोने से पहले पीने से 15 दिन में ही रंग गोरा होने लगता है। यह नुस्खा प्राचीन समय से चला आ रहा है।
5. ड्राइफूड(मेवे) – अक्सर मेवो हम सब ये सोचकर नही खा पाते कि मेवे बहुत महंगे है परन्तु यदि पूरे मैनेजमेंट से खाया जाये तो जितना हम गुटखा या सिगरेट में खर्च कर देते है उससे बहुत कम है ये खर्चा। इतनी ज्यादा गहराई में जाने का कारण यही है कि हम आपको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहते है। इसलिये रोज 4से पांच काजू और 10 किशमिश और 5 से 6 बादाम रात में भिगोकर सुबह में नाश्ते के साथ खाने से स्वास्थ्य और रंग दोनों में फर्क मिलेगा।
*चेहरे का रंग निखारने के लिये विशेष उपाय।*
1. सर्वप्रथम गोरा रंग प्राप्त करने के लिए चहरे पे साबुन लगाना बन्द करना होगा क्योंकि साबुन में कई सारे हानिकारिक तत्व होते है जो असामान्य रूप से त्वचा तो नुकसान पहुंचाते है।इसके स्थान पर आप अच्छे अपने फेस वॉश का प्रयोग कर सकते है।
2. धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीम जरूर लगाएं और चेहरे को पूरी तरह से ढक कर धूप में जाये।
3. दिन में कम से कम 3 से 4 बार चेहरा धोये साफ पानी से जिससे धूल मिट्टी साफ हो जायेगी।
4. रात में सोने से पहले चहरे को फेसवाश से अच्छी तरह साफ करें और उसके बाद गुलाब जल लगाकर छोड़ दे और सो जाये।जिसके इस्तेमाल से रंग निखरेगा और सुंदर त्वचा प्राप्त होगी।

Share this Article