Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया में सबसे अलग होता है इस चाय का टेस्ट, कीमत इतने लाख

NEWSDESK
2 Min Read

सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है। भारत में सभी जगह चाय मिलती है और चाय के दीवाने भी सबसे ज्यादा भारत में ही देखने को मिलेंगे। भारत के घरों में जब भी कोई मेहमान आता है तो उसका स्वागत चाय के साथ किया जाता है। आज हम आपको ऐसी जगह की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दुनिया की सबसे अनोखी चाय मिलती है।

यह अनोखी चाय दार्जिलिंग से करीब 33 किलोमीटर दूर उगाई जाती है जिसे सिल्वर टिप्स इम्पीरियल के नाम से भी जाना जाता है। इस चाय को कुछ खास लोग ही तोड़ सकते हैं जिनका ताल्लुक मकाईबाडी चाय बागान से होता है। यह चाय ऐसी दिखती है जिसे देखकर आप भी यह कहेंगे कि ये दूसरी ही दुनिया की चाय है।

आपको बता दें, कि साल 2014 में यह चाय करीब 1 लाख 36 हजार रुपए किलो मे बिकी थी। उस समय में ये चाय काफी सुर्ख़ियों में थी जिसकी चर्चा उस समय पूरी दुनिया में हो रही थी। भारत में पैदा हुई यह चाय अब तक की सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली चाय है। मजदूरों की टोलियां इस चाय को चटक चांदनी रात में बागान से तोड़ती हैं।

Share this Article