Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया के 5 सबसे शक्तिशाली नौसेना कौन-कौन सी है? जानें नंबर 1 का नाम और भारत का स्थान…

NEWSDESK
2 Min Read

किसी भी देश की शक्ति को बढ़ाने के लिए उस देश के पास एक मजबूत सेना का होना अनिवार्य होता है जिस देश की सेना ज्यादा मजबूत होती है वह दुनिया का शक्तिशाली देश माना जाता है आज हम आप लोगों को दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नौसेना को सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है।

5. जापान

जापान की नौसेना दुनिया की पांचवीं सबसे शक्तिशाली नौसेना के रूप में जानी जाती है जापान को दुनिया का एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में में जापान में दुनिया के कई देशों को पीछे छोड़ते हुए काफी ज्यादा तेजी से तरक्की की है।

4. भारत

भारत की नौसेना दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली नौसेना के रूप में जानी जाती है वर्तमान समय में भारत दुनिया का चौथा सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। भारत की सेना दुनिया के खतरनाक और शक्तिशाली सेना के रूप में जानी जाती है। वर्तमान समय में भारत के पास कई बड़े-बड़े घातक और शक्तिशाली हथियार मौजूद है जिसके कारण यह दुनिया का एक शक्तिशाली देश है।

3. चीन

चीनी नौसेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और ताकतवर नौसेना हैं। चीन के पास बड़ी संख्या में जंगी जहाज हैं जो इनसे ताकतवर बनाते हैं। वर्तमान समय में चीन दुनिया का तेजी से बढ़ता हुआ मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश माना जाता है।

2. रूस

रूस की नौसेना दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर नौसेना हैं। उनके पास फाइटर जहाज, पैट्रोलिंग के लिए जहाज आदि है। इसके साथ ही रूस की नौसेना के पास 62 पनडुब्बियां भी हैं। जो इसे दुनिया में सबसे ताकतवर बनाती हैं।

1. अमेरिका

अमेरिका पूरे विश्व में सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। इसकी नौसेना भी दुनिया में सबसे शक्तिशाली नौसेना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी नौसेना में वर्तमान समय में 322,421 नौसेनिक काम कर रहे हैं। अमेरिका किसी भी देश की तुलना में अपने रक्षा बजट में सबसे ज्यादा पैसा खर्चा करता है।

Share this Article