Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया के 5 ऐसे अद्भुत जीव जिनके शरीर में लाल नहीं बल्कि होता है हरे-पीले और नीले रंग का खून

NEWSDESK
2 Min Read

हम इंसानों के खून का रंग लाल होता है। यहीं नहीं पक्षियों और जानवरों का खून भी लाल रंग का होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जीव है जिनका खून लाल नहीं बल्कि हरे, पीले और नीले रंग का होता है। इस पोस्ट में हम आपको पांच ऐसे ही जीवो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

1. ऑक्टोपस

ऑक्टोपस समुद्री जीव है, जिसको कई देशों में लोग खाते हैं। इस जीव के 8 पैर होते हैं और इस जीव के खून का रंग नीला होता है। ऑक्टोपस के खून में तांबे की अधिक मात्रा पाई जाती है। यही कारण है कि उसके खून का रंग नीला होता है।

2. सी-ककम्बर

सी-ककम्बर हरे रंग का समुद्री जीव है। वही जीव के खून का रंग पीला होता है। इसके पीछे का राज वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं।

3. पीनट वॉर्म

पीनट वॉर्म बहुत ही अजीब तरह का जीव है और इस जीव का खून बैगनी होता है। पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का ऑक्सीकरण होता है। इस कारण इसके खून का रंग गुलाबी भी हो जाता है।

4. गिरगिट

गिरगिट रंग बदलने वाला जीव है। गिरगिट के शरीर में हरे रंग का खून पाया जाता है। इसी कारण इसकी मांसपेशियां एवं जीभ भी हरे रंग की है।

5. क्रोकोडाइल आइसफिश

क्रोकोडाइल आइसफिश अंटार्कटिका की गहराई में पाई जाने वाली मछली है । इस मछली के खून का कोई भी रंग नहीं होता है। उसका खून पारदर्शी है। इस मछली के खून में हिमोग्लोबिन एवं हेमोसाइनिन नहीं पाया जाता। इसी कारण इस मछली का खून रंगहीन है।

Share this Article