Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली हिंसा : पुलिस को मिली एक और कामयाबी, आरोपी ताहिर हुसैन का भाई गिरफ्तार…

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस एक-एक कर आरोपियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर रही है। आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आज उसके भाई शाह आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चांदबाग में हिंसा फैलाने का आरोप है।

आरोपी शाह आलम की पहचान होने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। वहीं आज उसे दबोच लिया। इसके अलावा त्रिलोकपुरी इलाके से पुलिस ने दानिश नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के मुताबिक, दानिश पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का दिल्ली इंचार्ज है। उसने नागरिकता संशोधन कानून विरोधी आंदोलन के दौरान लोगों को भड़काया। जिसके चलते हिंसा हुई।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस ने रविवार को जहांजेब और हिना नाम के दंपति को गिरफ्तार किया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने का काम किया है। आशंका है कि दोनों का दानिश से संपर्क हो सकता है। फिलहाल अभी पूछताछ चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share this Article