Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली हिंसा पर ईरान ने की टिप्पणी, भारत ने लगाई फटकार, कहा

NEWSDESK
1 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली में हुए हिंसा को लेकर ईरान ने टिप्पणी की है। जिसे लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया है। वहीं खबरों की माने तो भारत ने विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को दो टूक में कहा है कि वह हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दे।

उल्लेखनीय है कि ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने दिल्ली हिंसा की आलोचना करते हुए कहा था कि वह भारतीय मुसलमानों पर हुई संगठित हिंसा की निंदा करते हैं। ट्वीट कर लिखा कि ‘ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हुई संगठित हिंसा की निंदा करता है।

शताब्दियों से ईरान भारत का दोस्त रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे सभी भारतीयों की भलाई सुनिश्चित करें और इस तरह की बेफिजूल की घटनाओं को रोकें। आगे का पथ शांतिपूर्ण संवाद और कानून के शासन में निहित है।’

Share this Article