Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली विधानसभा चुनाव LIVE: AAP कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने जड़ा थप्पड़

NEWSDESK
1 Min Read

AAP कार्यकर्ता ने पुलिस के सामने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने जड़ा थप्पड़

कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा से मजनू का टीला पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने बदतमीजी की। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता पुलिस के सामने अलका लांबा पर अभद्र टिप्णियां कर रहा था। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अलका लांबा ने ‘आप’ के कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ‘आप’ के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता खुलेआम पुलिस के सामने अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है।

Share this Article