Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली में भड़की हिंसा से अब तक 20 की मौत, डोभाल को दिया गया फ्री हैंड…

NEWSDESK
1 Min Read

 सीएए को लेकर दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक 20 की मौत हो गई। सड़कों पर बवाल थमा नहीं है। आज भी गोकुलपुरी इलाके के एक दुकान को आग के हवाले कर दिया गया।

मंगलवार तक मौत का आंकड़ा 13 था बुधवार सुबह तक ये आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया।

एक जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मौजूदा स्थिति पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को फ्री हैंड कर दिया गया है। डोभाल मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में दौरा किए थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस मसले पर मंगलवार रात कई मैराथन बैठक लेकर हिंसा की जानकारी ली।

Share this Article