Google Analytics —— Meta Pixel

तुरंत ले जाए गए हॉस्पिटल, अचानक बिगड़ी कांग्रेस के इस पूर्व सीएम की तबीयत

NEWSDESK
2 Min Read
PTI8_2_2019_000174B

 कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह को सांस लेने में परेशानी आ रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में इलाज के लिए लाया गया। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। वीरभद्र सिंह के बाकी के टेस्ट किए जा रहे हैं।जुकाम और खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी

जानकारी के मुताबिक, वीरभद्र सिंह इन दिनों रामपुर में थे, जहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में वीरभद्र सिंह को शिमला के आईजीएमसी लाया गया और चेकअप के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें जुकाम और खांसी के साथ सांस लेने में परेशानी आई थी।

अस्पताल में नेताओं का जमावड़ा

आईजीएमसी के सीनियर डॉक्टर जनकराज ने बताया कि वीरभद्र के कुछ और टेस्ट कराए गए हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है। वीरभद्र सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और कई वरिष्ठ नेता उनका हाल-चाल जानने पहुंचे हैं।

5 बार सीएम रह चुके हैं वीरभद्र सिंह

आपको बता दें कि बीते कई दिनों से वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब चल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार वीरभद्र सिंह पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्हें मनमोहन सिंह की सरकार में इस्पात मंत्री भी बनाया गया था। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्‍य सिंह हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी हैं।

Share this Article