Google Analytics —— Meta Pixel

डोंगरगढ़ में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा…

NEWSDESK
1 Min Read

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जानलेवा हमले में महिला 70 फीसदी झुलस गई है। गंभीर हालत को देखते हुए भिलाई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार आग से झुलसी 22 वर्षीय महिला ने अपने बयान में बताया कि जान से मारने के इरादे से युवक ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। वहीं उसके बयान के आधार पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर रूप से झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं हालात को देखते हुए अब भिलाई रेफर किया गया हैै।

Share this Article