Google Analytics —— Meta Pixel

डकैती के पांचों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, चलती ट्रेन में पुलिस ने धर दबोचा, लूट के 50 लाख बरामद…

NEWSDESK
2 Min Read

राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में हुई डकैती का पुलिस ने आज खुलासा किया है। पांच आरोपी प्लाईवुड कारोबारी के घर 50 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली भाग रहे थे। इस बीच पुलिस को आईडीएमएस कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सभी को दबोच लिया।

पुलिस ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर डकैती का खुलासा किया। एसपी आरिफ शेख ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों का क्लू मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं पांचों को दिल्ली पहुंचने से 30 किलो मीटर पहले गिरफ्तार कर​ लिया। पुलिस ने चलती ट्रेन में आरोपियों को धर दबोचा है।

वहीं आरोपियों के पास से चोरी के नगद रुपए और जेवरात बरामद किए हैं। पांचों आरोपी को पुलिस रायपुर लेकर आ रही है।

बता दें कि गुरुवार रात पंडरी के छितिज अपार्टमेंट में ​पांचों आरोपियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। प्लाईवुड कारोबारी बजरंग शर्मा के घर में दाखिल होकर सबसे पहले 4 आरोपियों ने दोनों भाई से जमकर मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ितों ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देवेन्द्र नगर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बारीकी से घर की जांच कर। शहर में लगे सीसीटीवी कों खंगाले। इस दौरान पुलिस को आईडीएमएस कैमरे से क्लू मिलने के बाद पांचों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Share this Article