Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रेन का Tik Tok वीडियो बना रहा था युवक, टक्कर लगने से हुई मौत

NEWSDESK
2 Min Read

सोशल साइट टिक-टॉक के लिए वीडियो बनाना बिहार के एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। टिक-टॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने के चक्कर में युवक की जान चली गई। घटना हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के पुरानी गंडक पुल के पास की है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के दरभंगा में बाढ़ के पानी में टिक-टॉक के लिए स्टंट कर वीडियो बनाने में एक युवक की जान ही चली गई थी।

क्या है मामला

मीडिया खबर के मुताबिक, मामला बिहार के हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड के पुरानी गंडक पुल के पास का है। बता दें कि विवेक कुमार (18) रामप्रवेश सिंह का इकलौता पुत्र था। मंगलवार को वह अपने कुछ मित्रों के साथ सोनपुर पुराना पुल रोड में दौड़ने गया था। इसी दौरान वह हाजीपुर से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन का टिक टॉक वीडियो बनाने लगा। उसे पता नहीं चला कि ट्रेन एकदम करीब आ गई है और जब तक वह संभलता तब तक उसे ट्रेन से इस कदर झटका लगा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विवेक कुमार इंटर का छात्र था। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। घटना सुबह करीब नौ बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Share this Article