Google Analytics —— Meta Pixel

ट्रक से 323 कार्टन विदेशी शराब जब्त…

NEWSDESK
1 Min Read

बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदहीघाट मार्ग पर पुलिस ने एक ट्रक से 323 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि समस्तीपुर शहर के मगरदहीघाट मार्ग पर कल देर रात वाहनों की तलाशी की जा रही थी तभी एक संदिग्ध ट्रक को रोक कर उसकी गहन तलाशी ली गयी। इस दौरान ट्रक पर लदे 323 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया गया।

इस मामले में ट्रक चालक, खलासी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपये आंकी गयी है।

Share this Article