Google Analytics —— Meta Pixel

chhattisgarh : टीआई के सामने जवान ने खुद को लगाई आग, बचाने में दूसरा भी झुलसा

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। बलौदाबाजार जिले में खुद को आग लगाने वाले पुलिसकर्मी और उसे बचाने में झुलसे जवान को इलाज के लिए कालड़ा अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक गीतपुरी थाने के टीआई से विवाद के बाद आरक्षक यज्ञ कुमार साहू ने उनके सामने ही खुद को आग लगा ली थी।

उसे बचाने की कोशिश में दूसरा जवान भी झुलस गया। साहू को 75 प्रतिशत जल गया है और उसे दूसरे जवान के साथ रायपुर रेफर किया गया। आरक्षक ने टीआई पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था, उसके आग लगाने के बाद थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी घबरा गए थे।

Share this Article
Leave a comment