Google Analytics —— Meta Pixel

ज्जबे को सलाम, 65 साल की बीमार बसन्ती बाई पहले किया मतदान फिर गई अस्पताल

NEWSDESK
1 Min Read

महासमुंद। पंजाबीपारा महासमुंद निवासी 65 वर्षीय बीमार बसन्ती बाई ने गजब का साहस दिखाते हुए पहले मतदान किया और फिर अस्पताल गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे फेफड़े में पानी भरने की बीमारी से जूझ रही है और उनका इलाज  पिछले 1 माह से चल रहा है। बीती रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें लगातार उल्टी और चक्कर आया। सुबह उनकी बेटी अस्पताल जाने को तैयार हुई। लेकिन बुजुर्ग बसंती बाई ने कहा कि पहले मैं वोट डालूंगी फिर अस्प्ताल जाउंगी। उनकी इस इच्छा को मानते हुए पुत्री ने पिटियाझर स्थित श्रीराम पाठशाला मतदान केंद्र क्रमांक 208 में सुबह 9 बजे बसंती बाई को मतदान कराया। मतदान के बाद वे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती हुई, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पांच साल में एक बार आता है तबियत तो खराब होती रहती है।।

Share this Article