नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज का टिकट बुक करा चुके यात्रियों को उड़ानों का परिचालन नहीं होने पर पूरी रकम वापस करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जेट एयरवेज को नोटिस जारी किया है। याचिका बेजोन कुमार मिश्र ने दायर की है। याचिका में नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को जेट एयरवेज के सभी प्रभावित यात्रियों के लिए उचित मुआवजे के साथ हवाई टिकटों के कीमतों की पूर्ण वापसी या गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है।
जेट एयरवेज संकट : टिकट बुक करा चुके यात्रियों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
You Might Also Like
NEWSDESK
..

×
![Popup Image]()
