Google Analytics —— Meta Pixel

जेटली को याद किया जाएगा : केजरीवाल, सिसोदिया..

NEWSDESK
1 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहायक मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु एक बहुत बड़ी क्षति है और उन्हें याद किया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता जेटली का असामयिक निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक कानूनी विशेषज्ञ और एक अनुभवी राजनीतिक नेता जो अपने शासन कौशल के लिए जाने जाते थे, उन्हें देश याद करेगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरे विचार और प्रार्थनाएं।”

सिसोदिया ने कहा कि जेटली के निधन की खबर को सुनकर वह बेहद दुखी व हैरान हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं उन्हें कई सालों से जानता था और मुझे वह हमेशा ज्ञानी और ईमानदार लगे। उनकी याद आएगी।”

लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद शनिवार को दिल्ली में जेटली का निधन हुआ।

Share this Article