Google Analytics —— Meta Pixel

 जेएमएम की दूसरी सूची जारी, सीपी सिंह के खिलाफ महुआ माजी रांची से मैदान में 

News Desk
1 Min Read

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ती मोर्चा (जेएमएम) ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में राज्यसभा सांसद महुआ माजी रांची से चुनाव लड़ेंगी। उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता सीपी सिंह के खिलाफ खड़ा किया है। इसके बाद रांची सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 

इसके पहले हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में मुख्यमंत्री सोरेन के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल था। जहां सोरेन बरहेट सीट से, वहीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी। जेएमएम की दूसरी लिस्ट में तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।

राज्य में दो चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी और दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में कुल मतदाता की संख्या 2,55,18,642 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,29,97,325 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,25,20,910 है। यानी महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है।

Share this Article