Google Analytics —— Meta Pixel

जीवन के हर मोड़ पर आपको सही मार्ग दिखाएंगे गीता के ये 5 अनमोल वचन…

NEWSDESK
2 Min Read

कहते हैं कि जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ बातों को गांठ बांधकर अपने मन में बिठा लेना चाहिए जिससे कि आप हर मोड़ पर उन बातों को याद रखते हुए आगे बढ़ सकें। भागवत गीता में भी ऐसी बातें बताई गई हैं, जो आज के युग में भी सार्थक है।इन 5 बातों पर अमल करके आप जीवन की हर परेशानियों से निकल सकते हैं-

-गीता के उपदेश में बताया गया है कि जो व्यक्ति बिना वजह किसी पर संदेह करता है वह कभी खुश नहीं रह सकता। संदेह करने पर रिश्तोमें कड़वाहट पैदा होती है।

-गीता में बताया गया है कि वासना, गुस्सा़ और लालच-ये तीनों चीजें नरक के द्वार हैं। अगर आपको सुखी रहना है, तो आपको इन तीनों चीजों से दूर रहना चाहिए।

-गीता में कहा गया है कि जो भी जीव जन्मे लेता है उसकी मृत्युभी निश्चित है। इसलिए जो चीज निश्वित है उसके लिए शोक या पछतावा किस बात का है।

-गीता के सार में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति बुद्धिमान है, तो उसे समाज की भलाई के लिए भी काम करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को बिना किसी स्वार्थ के समाज के लिए भी योगदान देना चाहिए।

-गीता के उपदेशों में एक यह भी है कि जो व्यक्ति भगवान को याद करते हुए मृत्युको प्राप्तहोता है वह सीधा भगवान के धाम को प्राप्त होता है।

Share this Article