Google Analytics —— Meta Pixel

जीत के बाद मंदिर से लौट रहे विधायक के काफिले पर फायरिंग, 1 कार्यकर्ता की मौत 1 घायल…

NEWSDESK
1 Min Read

आप पार्टी नेता और महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग से एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। यादव मंदिर से वापस आ रहे थे तभी उनके काफिले पर हमला किया गया। गोली लगने से आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई वहीं एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

काफिले पर हमला तब किया गया जब नरेश चुनाव नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आप कार्यकर्ता अशोक मान को निशाने पर लेकर हमला किया गया। काफिल पर करीब चार राउंड फायर किए गए। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

आपको बता दें कि महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी नरेश यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी की कुसुम खत्री को 18161 वोट से हराकर जीत हासिल की है। नरेश यादव को 62417 वोट मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी कुसुम खत्री को 44256 वोट मिले।

Share this Article