Google Analytics —— Meta Pixel

जानिए सालो पुराने पिम्पल्स को सिर्फ 3 दिन में गायब कर देगा ये नुस्खा..

NEWSDESK
3 Min Read

पिम्पल्स या मुंहासों के कई रूप होते है जैसे-पसदार मुंहासे, बिना पस कील के रूप में, काले खूटें के रूप में आदि। मुंहासों की शुरूआत भी अजीब होती है। पहले ये छोटे-छोटे दानों के रूप में चेहरे पर उभरते हैं। चेहरे में भी ललाट, गालों और नाक पर इनकी मात्रा ज्यादा होती है।

यदि रोग की तीव्रता ज्यादा हो तो कंधे, पीठ और हाथ-पैरों पर हो सकते हैं। कुछ रोगियों में मुंहासे दाने के आकार से बड़े होकर पीवयुक्त गांठों के रूप में भी हो जाते हैं। इन मवादयुक्त गांठों में दर्द, जलन, सूजन और लालिमा पाई जाती है। कुछ मुंहासे काले सिर वाले होते हैं जिन्हें “कील” कहा जाता है। यदि इनको दबाया जाए, तो काले सिर के साथ-साथ भीतर से सफेद रोम जैसा पदार्थ बाहर निकलता है और इससे पैदा होने वाला छेद स्थाई हो जाता है।

 कई बार आपने देखा होगा कि लड़के और लड़कियां बेहद सुंदर होते हैं। लेकिन उनके चेहरे पर कहीं न कहीं पिम्पल्स होते हैं, जो की उनकी खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। कई बार तो उन्हें इनकी वजह से शर्मिंदगी महसूस होने लगती है।


वैसे आपको ये बता दें कि पिम्पल्स ऑयली स्किन की वजह से होते हैं। लेकिन कुछ लड़के लड़कियों के चेहरे पर पिम्पल्स ज्यादा ही होते है। क्योंकि वो चेहरे की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं। इसका इलाज भी काफी करवाते हैं।लेकिन इस समस्‍या से छुटकारा इतनी आसानी से नहीं मिल पाता है।
चेहरे पर कील मुहाँसे होना एक आम समस्‍या है। वही आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर इससे कैसे छुटकारा पाएं, तो आइए जानते हैं उस घरेलू उपाय के बारे में जिससे पुराने से पुराने पिम्पल्स को हमेशा के लिए दूर कर सकता है।


सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस घरेलू उपाय के लिए आपको 5 बूंद टी ट्री ऑयल, 1 चम्मच दही एवं 1 चम्मच शहद की आवश्‍यकता होगी। इन्हें 1 कटोरी में एक साथ अच्‍छे से मिक्‍स कर लेना है और जब ये दोनों अच्‍छे से मिक्‍स हो जाए तो इस मिश्रण को चेहरे के मुहाँसे पर 20 मिनट लगाना है जहां जहां पर पिम्पल्स हैं। और उसके बाद चेहरा पानी से धोएं।


इस उपाय को 3 दिन करने के बाद आप अगले कुछ ही दिनों में पाएंगे की आपके चेहरे पर पिम्पल्स निकलना खत्म हो जाएंगे। साथ ही साथ पहले से मौजूद पिम्पल्स भी खत्म होने लगेंगे।

Share this Article