Google Analytics —— Meta Pixel

जब प्रेमी जोड़े ने छत से लगा दी छलांग, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मच गया हड़कंप…

NEWSDESK
1 Min Read

मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी जोड़े ने कॉलेज की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों प्रेमी जोड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायालों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी जोड़े ने सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस घटना में दोनों प्रेमी जोड़े गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मेडिकल कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रेमी जोड़े छत तक कैसे पहुंचे किसी को नहीं पता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this Article