Google Analytics —— Meta Pixel

जनता के विश्वास को धोखा दिया मोदी सरकार ने : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

NEWSDESK
1 Min Read

नई दिल्ली। 2019 के चुनावी समर में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई जनसभाएं की। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड में अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार किया। वायनाड में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि पांच साल पहले एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार सत्ता में आई। हमारे देश के लोगों ने भाजपा सरकार में अपना विश्वास और आशाएं रखीं। उस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से जनता को उस विश्वास को धोखा देना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा भी मानने लगी कि सत्ता उन्हीं की है और लोगों की नहीं। इस का पहला संकेत तब मिला जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के बाद हर खाते में 15 लाख रुपये देने की घोषणा को जुमला कह डाला। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत हमलों का सामना किया है।

Share this Article