Google Analytics —— Meta Pixel

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल ने किया कांग्रेस में प्रवेश

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने शनिवार को कांग्रेस में प्रवेश किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी महामंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल एवं छजका सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इस्माइल अहमद के ने भी कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण की। इस दौरान सुब्रत डे ने कहा कि यह मेरी “घर वापसी” है,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी हूँ जिन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए पुनः घर वापसी की अनुमति दी है।

छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता के लिए बेहद आवश्यक है कि विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी भाजपा शासन का अंत सुनिश्चित हो। भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए तन, मन से कांग्रेस का काम करूँगा। सुब्रत डे ने कांग्रेस प्रवेश के लिए उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया है । इस दौरान प्रमुख रूप से आमितेश भारद्वाज, सुनील भूवाल उपस्थित थे ।

Share this Article