Google Analytics —— Meta Pixel

जगदलपुर : एकलव्य विद्यालयों में शिक्षक-अधीक्षक पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी

NEWSDESK
1 Min Read

दावा आपत्ति 22 जून तक

जगदलपुर  जून 2023

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2023-24 हेतु प्रतिकालखण्ड निर्धारित मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अस्थाई व्यवस्था के तौर पर कालखण्ड शिक्षक-अधीक्षक पद के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण कर निर्धारित योग्यता अनुसार पात्र-अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची बस्तर जिले की आधिकारिक वेबसाईटwww.Bastar.gov.inपर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से 22 जून तक कार्यालयीन समय में जगदलपुर स्थित आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share this Article