Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : सरकार के खिलाफ कवर्धा में किसान आंदोलन, सभी मुख्य मार्ग जाम…

NEWSDESK
1 Min Read

कवर्धा शहर के चारो तरफ मुख्य मार्ग जाम है। कारण यह है कि यहां के किसानों ने धान खरीदी को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। धान खरीदी में लिमिट निर्धारण के विरोध में किसानों ने यह आंदोलन शुरू किया है। रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे इस आंदोलन के कारण प्रभावित है।

आंदोलन करने वाले किसानों को कहना है कि अगर उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो कल से ही धान खरीदी बंद कर दी जाएगी।

आंदोलन इतना उग्र है कि पुलिस अमला मौके पर तैनात तो है, लेकिन कवर्धा शहर के सभी मुख्यमार्गों को किसानों ने जाम कर दिया है। सड़क पर उतरे किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया है। सड़कों पर सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा यहां साफ दिख रहा है।

Share this Article