Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ – राज्यपाल के कहने पर भूपेश बोले- अब 3 नहीं 5 दिन का होगा राज्योत्सव…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहा राज्योत्सव अब तीन की बजाय पांच दिन का होगा। शनिवार को राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले व्यापार मेले की तर्ज पर राज्योत्सव का आयोजन किया गया है। यहां काफी भव्य आैर आकर्षक पंडाल लगे हैं, इसलिए तीन दिन का समय काफी कम है।

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यपाल का कथन आदेश होता है। इसलिए राज्योत्सव अब तीन की बजाय पांच दिन का होगा।

Share this Article