Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में IPS अफसर पर ACB का शिकंजा:ADGP जीपी सिंह के 10 से ज्यादा ठिकानों पर मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला; कई आईपीएस अफसर भी एसीबी के निशाने पर

NEWSDESK
2 Min Read

रायपुर– छत्तीसगढ़ में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही पूर्व मुखिया ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ADGP जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसके साथ ही उनसे जुड़े कई आईपीएस अफसर भी निशाने पर हैं। फिलहाल कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है। मामले का खुलासा संभवत ACB शाम तक कर सकती है। इसके बाद उनके खिलाफ ब्यूरो में मामला भी दर्ज हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, ACB की 10 अलग-अलग टीमें ADGP जीपी सिंह 10 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही हैं। प्रदेश में यह पहली बार है जब किसी IPS अफसर के खिलाफ ACB की ओर से कार्रवाई की जा रही है। ADGP जीपी सिंह एक साल पहले तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया थे। उन्हें सरकार ने वहां से हटाकर पुलिस अकेडमी भेज दिया था। इससे पहले IPS जीपी सिंह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के IGP भी रह चुके हैं।

करीबी IPS अफसर पर कसा शिकंजा

इस कार्रवाई के साथ ही ADGP सिंह के करीबियों पर भी शिकंजा कसने लगा है। इसमें कई आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ACB टीम ने 8 IPS के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। हालांकि अभी तक इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है। अपने ही पूर्व अफसर पर ACB की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Share this Article