Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया..

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के असामयिक देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है। उन्होंने कहा है कि श्रीमती स्वराज ने अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी तथा अपार यश अर्जित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमती स्वराज का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया।

Share this Article