Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : महिला पर ब्लेड से प्राणघातक हमला, जुर्म दर्ज

NEWSDESK
1 Min Read

 बंजारी मंदिर के पास रावाभाठा में मामूली बात पर एक युवक ने महिला के गले पर ब्लेड से हमला कर प्राणघातक चोट पहुंचाया। पीड़ित महिला की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंजू कुम्हार (25) रावाभाठा खमतराई की रहने वाली है। बताया जाता है कि कल आरोपी वेंकट राव उर्फ बाबू ने मंजू को फोन कर बंजारी मंदिर के पास बुलाया और मेरे से बात क्यों नहीं कर रही है कहते हुए अपने पास रखे ब्लेड से महिला के गले पर वार कर दिया।

जिससे महिला वहीं पर गिर गई। वहीं आरोपी वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला किया है। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 307 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Share this Article