सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नया रायपुर मंत्रालय के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। राज्य शासन के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाया। उन्होंने शपथ लिया कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। अपने देश की एकता के भावना से ली गई शपथ के अनुसार इसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प किया गया।
छत्तीसगढ़ : मंत्रालयीन कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ…
????????????????????????????????????
You Might Also Like
NEWSDESK

×
![Popup Image]()
