Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ – बच्चों ने अपने अंदाज में किया दीपावली पर्व को सेलिब्रेट…

NEWSDESK
2 Min Read

स्मृति स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से राजकिशोर नगर स्थित वॉलीवाल ग्राउंड में दीपावली पर्व मनाया गया। इसमें विवेक वाहिनी राजकिशोर नगर के बच्चों और वॉलीवाल के जूनियर खिलाड़ियों के साथ ही मोहल्ले के छोटे बच्चों ने मिलकर अपने अंदाज में पर्व सेलिब्रेट किया। इस दौरान पटाखे फोड़े और मिठाइयों के साथ पर्व की खुशियां साझा की। क्लब के सदस्य राकेश राठौर व मोनिका गुप्ता ने बच्चों को दीया, तेल, मिठाई, पटाखे, जूता-चप्पल और कपड़े बांटे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष तनवीर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष संजय जैन, सचिव रामायण प्रसाद साहू, विधि सलाहकार अभिषेक वर्मा, जी.गरिमा राव, प्रांजल पटेल, खेमचंद साहू , बलदेव सिंह, शब्बीर कुरैशी आदि उपस्थित थे।

कदम ए स्टेप फॉरवर्ड की ओर से दिवाली पर झुग्गी झोपड़ी जाकर वहां निवासरत परिवारों के घरों को रोशन करने का एक मुहिम चलाया गया। इसी कड़ी में ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों को नए कपड़े बांटे।

संस्था के संस्थापक आंचल तेजानी व उनकी टीम ने दीपावली पर्व को सार्थक बनाने की पहल की गई। सदस्यों ने लगभग 300 घरों में दिवाली में मिठाई, तेल और दीपों का वितरण किया। इसे सफल बनाने में अमित पटेल, शुभम, अभिषेक, सुनीता जैन, प्रांजल जैन, पूनम दोषी, भारती तेजानी मयंक सिंह व अनंत शर्मा का सहयोग रहा।

Share this Article