Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में आज से होगी धान खरीदी, सरकार ने रखा 85 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य…

NEWSDESK
1 Min Read

प्रदेश मेंआज से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसके लिए 2048 केन्द्र बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस साल 54 नए केंद्र बनाए गए हैं।जबकि 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग भी खरीदी के लिए किया जाएगा।खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाए।बता दें कि सरकार ने किसानों को 25 सौ प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की बात कही है। पहले दिन सरकार 1815 रुपए का पेमेंट किसानों को करेगी। उसके बाद शेष राशि किसानों को अलग से दी जाएगी।सरकार ने इस साल 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगभग 4 लाख 25 हजार बारदानों की व्यवस्था की गई है।

Share this Article