Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड से दोनों ही बड़ी राजनीतिक पार्टीयों को हो सकता है बड़ा नुकसान…

NEWSDESK
1 Min Read

 नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही शहर के 48 वार्डों में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ चुकी है। इसी क्रम में शहर के पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड 32 में भी उम्मीदवारों ने सक्रियता दिखाते हुए वार्डवासियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है।

बता दें कि, वार्ड में महिला सीट आरक्षित हो जाने के बाद इस वार्ड से भाजपा ने ममता पोटाई और कांग्रेस से सरला तिवारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद टिकट दिया है। जिसके बाद वार्ड के पार्षद मनोज ठाकुर ने अपनी माता के नाम पर पार्टी से टिकट मांगा था। इसी दौरान इस वार्ड में पैराशूट प्रत्याशियों को भी लैंडिंग हुई। लेकिन कांग्रेस ने मनोज ठाकुर की माता का नाम को हटाकर यहां पैराशूट प्रत्याशी के रूप में निवासी सरला तिवारी को मैदान में उतार दिया है। वार्डवासियों ने पहले ही पैराशूट प्रत्याशी का विरोध कर रखा है। वहीं नाम वापिस लेने की प्रक्रिया के आखिरी दिन मनोज ठाकुर की माता ने अपना नाम वापिस ले लिया। इसके साथ ही वार्ड की ही तीन महिलाओं कल्पना वर्मा, मंजू साहू और अमृता मूलचंदानी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

Share this Article