Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा मतदान केंद्र पर दल, कलेक्टर ने की निलंबन की कार्यवाही

NEWSDESK
1 Min Read

कवर्धा। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगाने के बावजूद कार्य में समय पर उपस्थित नहीं होने पर कर्मचारियों को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 63 अधिकारी, कर्मचारी पर खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इन सभी कर्मचारियों को चुनाव कार्य के संपादन के लिए कलेक्टर ने मतदान क्रमांक- 1, 2 और 3 का दायित्व सौंपा था। कलेक्टर ने मतदान कार्य में संपादन के लिए बुधवार सुबह 7 बजे नवीन कृषि उपज मंडी कवर्धा में उपस्थिति के आदेश दिया था। आदेश के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी तय समय में मतदान स्थल नहीं पहुंचे। निर्धारित समय में नहीं पहुंचने से निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। कलेक्टर ने लोक प्रतिनिधित्व नियम 1951 की धारा 134 और आईपीसी की धारा 188 के उल्लंघन पर इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही की।

 

Share this Article