Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे बिलासपुर कलेक्टर…

NEWSDESK
2 Min Read

कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने आज तखतपुर विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने समितियों को निर्देशित किया कि साफ-सुथरा धान की खरीदी की जाये। साथ ही किसानों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाये। उनके साथ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र नेवरा, भरारी और पीपरतराई का निरीक्षण किया और वहां किसानों से खरीदकर रखे गये धान का भौतिक सत्यापन अपने समक्ष कराया। नेवरा में भौतिक सत्यापन करने पर धान का स्टॉक सही पाया गया। लेकिन डनेज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इस पर कलेक्टर ने शत-प्रतिशत डनेज की व्यवस्था के निर्देश दिये। इस तरह उपार्जन केन्द्र भरारी के भौतिक सत्यापन में धान की मात्रा में गड़बड़ी पाई गई। कलेक्टर ने पुनः सत्यापन करने और उसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उपार्जन केन्द्र पीपरतराई की व्यवस्था पर संतोष जताया और उपस्थित कर्मचारियों को यही व्यवस्था आगे भी बनाये रखने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सभी उपार्जन केन्द्रों में धान के बोरे में स्टेगिंग अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। धान बेचने के लिये आने वाले किसानों को भी परेशानी न हो। उनके लिये पेयजल और छायादार स्थान की व्यवस्था बनाने हेतु भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य नियंत्रक एस.मसीह, उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय, एसडीएम आनंदरूप तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share this Article