Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : दल्लीराजहरा से आए प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री काशीराम निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल द्वारा दल्लीराजहरा नगर के विकास के लिए चर्चा की गई। प्रतिनिधि मण्डल ने पार्षद श्री संजय मेश्राम, श्री संजय सोनवानी, श्रीमती पुरोबी वर्मा, श्रीमती रीना पड्या, श्री गौतम बेरा, श्री के. ईश्वर राव आदि शामिल थे। 

Share this Article