Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : चंदा मांगकर लड़ते थे चुनाव, अब वोट के लिए देते हैं पैसा

NEWSDESK
2 Min Read

दुर्ग। जीवन के अस्सी बसंत पार कर चुके गिरधारी नगर दुर्ग निवासी अर्जुन लाल साहू का कहना है कि समय के साथ सब कुछ बदल गया। चुनाव प्रचार के साथ मतदान की प्रक्रिया भी हाईटेक हो गई। रिटायर्ड बीएसपी कर्मी अर्जुन लाल साहू ने बताया कि उन्होंने अपना पहला वोट भिलाई में डाला था। तब चुनाव को लेकर लोगों में आज की तरह उत्सुकता देखने को नहीं मिलती थी।

समय के साथ चुनाव की तस्वीर ही नहीं प्रक्रिया भी बदल गई है। लोग इवीएम में वोट डालेंगे और चंद घंटे में ही चुनाव परिणाम आ जाएगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था। पार्टी के नेता एक-दो रुपये का चंदा काटकर लोगों को सदस्य बनाते थे और चंदा से मिले पैसों से ही चुनाव लड़ते थे। आज नेता वोट लेने के लिए पैसे बांट रहे हैं।

पहले होता था शोर, अब दिखती है खामोशी

पहले चुनावों में उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी पार्टी और अपनी बात करतेे थे। इसके अलावा दीवार लेखन और लाउडस्पीकर से प्रचार किया जाता था। चारों ओर चुनाव का शोर सुनाई देता था। लोग चुनाव और उसके मुद्दे पर चर्चा करते थे, लेकिन आज लोग इस पर चर्चा करने से भी परहेज करते हैं। आज जमाना ऐसा आ गया है जहां चुनाव प्रचार के नाम पर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

Share this Article