Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : गांजा बेचते तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, साढ़े छह किलो गांजा जब्त

NEWSDESK
1 Min Read

भिलाई !

गांजे की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से कुल साढ़े छह किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सुपेला पुलिस ने जेवरा-सिरसा निवासी आरोपित शेख हमीद (47) को कोसानाला टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया। आरोपित रायपुर से गांजा लेकर बस से सुपेला पहुंचा था। टोल प्लाजा के पास वह अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। आरोपित के कब्जे से चार किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

वहीं स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मुरम खदान कोहका से सेक्टर-7 निवासी राजा विश्वकर्मा और अभिषेक सिंह को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित एक एक्टीवा सीजी-04 एडी 8800 से गांजा लेकर स्मृति नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ा। आरोपितों के कब्जे से ढाई किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Share this Article
Leave a comment