Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : खारून नदी बचाओ अभियान अंतर्गत पर्यावरण दिवस पर होगी तर्रीघाट से खोरपा के बीच दौड़ : वनमंडल दुर्ग कर रहा आयोजन

NEWSDESK
1 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर दुर्ग वनमंडल द्वारा इस बार खारून नदी बचाओ अभियान की थीम पर कार्य होगा। इसके लिए तर्रीघाट से खोरपा तक सुबह साढ़े पांच बजे दौड़ का आयोजन होगा। शाम को साढ़े पांच बजे किसान सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन होगा तथा स्वप्न भट्टाचार्य एवं टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए वातावरण तैयार करने पहले दो दिन भी विशेष कार्यक्रम होंगे। 3 जून को ग्राम अमलेश्वर से केसरा तक सुबह साढ़े पांच बजे 30 किमी साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। 4 जून को केसरा-कौही तक पांच किमी की दूरी में पदयात्रा का आयोजन सुबह साढ़े पांच बजे किया जाएगा।

Share this Article