Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ – कौशल्या मंदिर को सुसज्जित करने विधायक द्वय ने मुख्यमंत्री को सौंपा 1.10-1.10 लाख रूपए का चेक…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित जनचौपाल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विकास उपाध्याय और भिलाई के विधायक तथा महापौर श्री देवेन्द्र यादव ने चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर को बेहतर ढ़ंग से व्यवस्थित करने और निर्माण कार्य के लिए 1.10-1.10 लाख रूपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर से करीब 27 किमी दूरी पर आरंग विकासखंड के ग्राम चंद्रखुरी में माता कौशल्या का मंदिर है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की माता कौशल्या का यह मंदिर पूरे भारत में एक मात्र होने के कारण प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। यह क्षेत्र रामवनगमन पथ में होने के कारण उनके यहां वनवास काल में आने की जनश्रुति मिलती है।

Share this Article