Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान करेगी ब्रिटिश संसद

NEWSDESK
1 Min Read

ब्रिटिश संसद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान करेगी। भूपेश बघेल को 19 मई को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि बस्तर में टाटा संयंत्र लगाने अधिग्रहित स्थानीय आदिवासियों की जमीन लौटाने मामले में यूरोप की मीडिया की सराहना मिलने के बाद ब्रिटिश संसद हाउस ऑफ  कॉमंस एवं हाउस ऑफ लॉड्र्स ने सीएम भूपेश बघेल को सम्मानित करने का फैसला किया है। भूपेश बघेल इंग्लैंड के दोनों सदनों को संबोधित भी करेंगे। दोनों को आमंत्रित करते हुए इस फैसले के साथ नरवा, गुरवा, घुरवा और बारी के कांसेप्ट को अमलीजामा पहनाने का बकायदा प्रशस्ति पत्र भी भेजा गया है। इस फैसले को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

Share this Article
Leave a comment