Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रक्षामंत्री से की मुलाकात…

NEWSDESK
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में आज रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नया रायपुर में एयरफोर्स के एयरबेस कैंप की स्थापना की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया। श्री बघेल ने बताया कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स का एयरबेस स्थापित करने के संबंध में पूर्व में भारत सरकार द्वारा सहमति दी गयी थी। उन्होंने रक्षामंत्री से एयरबेस स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। इस दौरान श्री राजनाथ सिंह ने एयरबेस से संबंधित लंबित प्रकरणों को जल्द हल कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि नया रायपुर में इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि आवंटन और भू अर्जन को लेकर प्रक्रिया काफी समय से लंबित है। मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने एयरबेस कैंप की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को छत्तीसगढ़ के ऑर्गेनिक चावल और राज्य के बुनकरों द्वारा बनाया गया नेचुरल डाई से तैयार कोसे का कुर्ता भी भेंट किया।

Share this Article