Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस पार्टी ने व्यापारियों को किया परेशान – श्रीचंद सुन्दरानी

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस पार्टी पर व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है और प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। हत्या, लूटपाट, रेप व अपहरण की घटना ने प्रदेश की जनता को आशंकित कर दिया है। श्रीचंद सुंदरानी ने यह भी कहा कि देवेन्द्र नगर थाने में व्यापारियों की चंदा वसूली की शिकायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दबा दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कांग्रेसी अराजकता का वातावरण है उसे देखते हुए व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों की किसी भी प्रकार से क्षति नहीं पहुचनी चाहिए यह कांग्रेस सरकार व उसके मुखिया भूपेश बघेल को समझ लेना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव के नाम व्यापारियों से जबरदस्ती वसूली पर तुरंत रोक लगे और कांग्रेसी गुंडे अपनी हद में रहें।

Share this Article