Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का न्याय यात्रा वाहन उत्तर प्रदेश के लिए रवाना

NEWSDESK
1 Min Read

रायपुर। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से न्याय यात्रा वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया है।

बता दें कि न्याय यात्रा वाहन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण प्रचार करेंगे। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने झण्डा दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रचार वाहन प्रभारी अरूण भद्रा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता विकास तिवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Share this Article