Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ – एथलीट अर्जुन कुमार ने पंजाब में जीता स्वर्ण पदक : मुख्यमंत्री और खेलमंत्री ने दी बधाई…

NEWSDESK
1 Min Read

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेलमंत्री श्री उमेश पटेल ने अर्जुन कुमार को पंजाब में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के एथलीट खिलाड़ी अर्जुन कुमार ने पंजाब राज्य के संगरूर में आयोजित (4 से 8 दिसम्बर) राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के 80 मीटर हर्डल्स इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अर्जुन कुमार क्रीड़ा परिसर धरमपुरा जगदलपुर में कक्षा 8वीं के छात्र हैं। उन्होंने गतवर्ष भी राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

Share this Article